क्रिकेट में हमेशा से ही रोमांच का खेल माना जाता है.जहाँ पर हर गेंद पर कुछ ख़ास और हर बार कुछ नया देखने को मिलता है. ऐसे में जब गेम का फैसला आखिरी गेंद पर ही तो मैच का रोमांच अपने चरम स्तर पर होता है. वहीं ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला था जब एशिया कप में भारत और बंग्लादेश के बीच मुकाबला आखिरी गेंद पर खत्म हुआ था. ऐसे में आज हम आप को हाल के उन तीन मुकाबलों के बारें में बताएँगे,जिसमे आखिरी गेंद पर मैच खत्म हुआ है. तो आइये जानते है वो तीन मैच:
India vs Australia 3rd T20I, Jan 2016

ये मैच वाटसन के वन मैन शो के रूप में जाना जाता है. इस मैच में जहां उन्होंने शानदार शतक लगाया था, वहीं गेंदबाज़ी में भी उन्होंने अच्छा किया था. इस मैच में वाटसन के शतक की दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 197 रन का स्कोर खड़ा किया.
जवाब में भारत ने रोहित और कोहली की दम पर मैच पर पकड़ बनाई हुई थी. हालंकि दोनों के आउट होने के बाद भारत पर एक बार फिर से दबाव आ गया था.भारत को अंत में 6 गेंदों में 17 रन चाहिए थे.युवराज सिंह ने इस मैच में भारत को जीत दिला दी. भारत को अंत में दो रन चाहिए थे, रैना ने आखिरी गेंद पर दो रन लेकर भारत को जीत दिला दी.
India vs Bangladesh Nidahas trophy final, March 2018

इस मैच को हमेशा से ही कार्तिक के छक्के की वजह से याद किया जाता है. इस मैच में भारत को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे. भारत को अंतिम दो गेंदों में 5 रन चाहिए थे. जिसमे शंकर बड़ा शॉट लगाने की वजह से आउट हो गए थे. वही उनके आउट होने के बाद अंतिम गेंद पर कार्तिक ने छक्का लगा कर टीम को जीत दिला दी थी.
India vs Bangladesh 2018, Asia Cup finals

भारत और बांग्लादेश के बीच ये मैच में भी आखिरी ओवर तक गया था.इस मैच में भारत को आखिर में 6 रन चाहिए थे. जिसके में भारत ने केदार और कुलदीप यादव की मदद से ये मैच मेजीत लिया था. इस मैच में केदार चोट से परेशान थे.
The post हाल में ही इन तीन मैचों में आखिरी गेंद पर भारत ने हासिल की है जीत appeared first on SportzWiki Hindi.