वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गयी दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारत ने 2-0 से अपने नाम की. इस जीत में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का अहम योगदान रहा. पहले मैच में डेब्यू करने वाले शॉ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जिसके चलते वह मैन ऑफ़ द सीरीज बने. वहीं हैदराबाद में खेले गए दूसरे मैच में पृथ्वी, अंपायर की गलती से आउट होने से बच गए.
अंपायर से हुई गलती

हैदराबाद में खेले गए मैच की आखिरी पारी में पृथ्वी शॉ उस समय आउट होने से बच गए जब अंपायर ने गलती से उन्हें आउट नहीं दिया. जेसन होल्डर ने एक शोर्ट पिच गेंद की जिसे पृथ्वी ने झुकते हुए छोड़ने का प्रयास किया पर गेंद उनके हाथ में लगी. अपील हुई पर अंपायर ने आउट नहीं दिया.
होल्डर ने रिव्यू लिया जिसमें दिखाई दिया कि गेंद इन लाइन पर पिच करती है और अगर पृथ्वी से न टकराती तो विकेट पर जाकर लगती. पर अंपायर कॉल होने की वजह से इसे नॉट आउट करार दिया गया. वहीं अंपायर ने अपनी गलती को स्वीकारने में समय नहीं लिया और होल्डर से तुरंत माफ़ी मांग ली.
Great gesture from Ian Gould. #INDvWI pic.twitter.com/XdMe7zEJxK
— T.S.Suresh (@editorsuresh) October 14, 2018
मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 72 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. इससे पहले राजकोट में भी एक पारी और 272 रनों से भारत को जीत मिली थी.
पृथ्वी शॉ ने राजकोट टेस्ट में 134 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने शतक 99 गेंदों पर पूरा किया गया था. वहीं हैदराबाद टेस्ट में शॉ ने भारत की पहली पारी के दौरान 53 गेंदों पर ही 70 रन बना दिए थे. जिसमें उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया. जबकि आखिरी पारी में 33 रन बनाकर नाबाद रहे. अब शॉ का चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तय माना जा रहा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो : पृथ्वी शॉ को गलती से नॉट आउट देने के बाद अंपायर ने किया कुछ ऐसा जेसन होल्डर का खत्म हो गया गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.