खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शनिवार को पुणे में खेला जाएगा। टीम इंडिया ये मैच जीतकर शृंखला में अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं मेहमान टीम भारतीय दौरे पर जीत का खाता खोलने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।
विराट इस बल्लेबाज को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का दें मौका : गांगुली
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास भी एक मामले में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली और विराट कोहली की सूची में शामिल होने का मौका होगा। वेस्टइंडीज टीम दूसरे वनडे में यहां पर अपनी जीत का खाता खोलने के करीब पहुंच गई थी, लेकिन मैच रोमांचक टाई के रूप में समाप्त हुआ। इस मुकाबले में दोनों ही टीम के गेंदबाज प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।
टीम में चयन नहीं होने से निराश है ये भारतीय ऑलराउंडर
पहले दो मैचों में भारतीय टीम के गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए बाकी बचे तीन मैचों के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है। जबकि मोहम्मद शमी को अपने खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगताना पड़ा है।
अगर रोहित शर्मा इस मुकाबले में 24 रन और बना लेते हैं तो उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बन जाएंगे। इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली और विराट कोहली ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाया चुके हैं।
अपनी टीम को विश्व चैम्पियन बनाने के लिए संन्यास तोड़ मैदान में उतरेगा ये दिग्गज बल्लेबाज
इस मैच में क्रिकेट प्रशंसकों को एक बार फिर से कप्तान विराट कोहली से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कोहली इस समय शानदार फॉर्म में है और वह दो मैचों में लगातार दो शतक लगा चुके हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी शानदार पारी खेल अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा सकते हैं।