खेल डेस्क। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय चोट के कारण टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। वह एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल हो गए थे।
भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव से तुलना को लेकर हमेशा से ही सुर्खियां हासिल करने वाले हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में उनकी खराब फार्म के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को रौंदा 7 विकेट से, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो
इस संबंध में भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और वेस्टइंडीज के तूफानी गेंदबाज माइकल होल्डिंग सहित कई क्रिकेटर आलोचना कर चुके हैं। हालांकि पांड्या ने पहली बार सुनील गावस्कर और माइकल होल्डिंग द्वारा की गई आलोचना पर अपना मुहं खोला है।
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इन क्रिकेटरों की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि मैं इतनी काबिलियत रखता हूं कि लोग मेरे बारे में बात करें।
दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने बनाई ऑस्ट्रेलिया पर 400 रन की बढ़त
इस दौरान हार्दिक पांड्या ने कहा मुझे इस बात को कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा व्यक्ति क्या कह रहा है। इन सभी ने बहुत अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है, उन्हें जो कहना है, कहने दीजिए। भारत के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इन आलोचनाओं को सकारात्मक रूप में लेते हुए कहा कि मैं उनका सम्मान करता हूं।
इस कारण जल्द ही मुंंबई की सीनियर टीम में शामिल होंगे अर्जुन तेंदुलकर!
गौरतलब है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की ओर से वनडे में 40 और टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 17 विकेट हासिल कर चुके हैं। जबकि उन्होंने वनडे में 670 और टेस्ट क्रिकेट में 532 रन बनाए हैं।