श्रीलंका में इंग्लैंड और श्रीलंकाई टीम के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस बीच श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल परेरा हैमस्ट्रिंग के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए. अभी सीरीज में दो मैच ही खेले गए हैं जबकि तीन खेले जाने बाकी हैं. वहीं इंग्लैंड के लियाम डॉसन भी खिचाव के चलते दौरे से ही बाहर हो गए.
परेरा की जगह इस खिलाड़ी को मिली जगह
कुसल परेरा ने शनिवार को दूसरे वनडे मैच में 30 रनों की पारी खेली. इस दौरान वह हैमस्ट्रिंग से जूझते नज़र आए. उनकी जगह अब टीम में सदीरा समरविक्रमा को शामिल किया गया.

वहीं इंग्लैंड के लियाम डॉसन शनिवार को गेंदबाजी के दौरान खिचाव से परेसान दिखे थे. जिसके चलते वह इस दौरे से ही बहर हो गये. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को लियाम के बाहर होने की जानकारी दी. उनकी जगह जॉय डेनली टीम में जगह लेंगे.
सीरीज का पहला वनडे ख़राब मौसम के चलते नहीं खेला जा सका. जबकि दूसरा वनडे भी मौसम से प्रभावित रहा. शनिवार को दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने डीएलएस मैथेड की मदद से 31 रनों से जीत दर्ज की थी. अब तीसरा वनडे 17 अक्टूबर को पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. चौथा वनडे भी इसी स्टेडियम में होगा. आखिरी वनडे मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलम्बो में खेला जाएगा.
इंग्लैंड टीम शानदार फॉर्म में

इंग्लैंड वनडे क्रिकेट टीम पिछले काफी समय से वनडे क्रिकेट में शानदार कर रही है. यही कारण है कि आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में वह नंबर एक पर बनी हुई है. श्रीलंका से टीम ने भारत के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें 2-1 से जीत हासिल की. अगला वर्ल्डकप इंग्लैंड और वेल्स में ही खेला जाएगा. ऐसे में इंग्लैंड टीम अपनी इस फॉर्म को विश्वकप तक बनाए रखना चाहेगी.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post हैमस्ट्रिंग के कारण कुसल परेरा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हर बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.