लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा मंगलवार को मां बन गईं. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी सानिया के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए दी. सानिया मिर्जा के मां बनने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं बॉलीवुड की कुछ हस्तियों में भी खुशी की लहर है.
सानिया के मां बनने के बाद सबसे पहले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक एक फोटो पोस्ट की. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘फाइनली लंबे समय बाद बहुत अच्छी खबर आ गई.
Excited to announce: Its a boy, and my girl is doing great and keeping strong as usual #Alhumdulilah. Thank you for the wishes and Duas, we are humbled
#BabyMirzaMalik
— Shoaib Malik
(@realshoaibmalik) October 30, 2018

सानिया मिर्जा, शोएब मलिक और दादी-नानी को शुभकामनाएं. ईश्वर हमारे लिटिल एंजेल को आशीर्वाद दे.

सानिया के मां बनने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर ने भी ट्वीट कर अपने दोस्त शोएब मलिक को बधाई दी. वहीं सिंगर नीति मोहन ने लिखा, ‘सानिया और शोएब को बधाई. मैं बच्चे को अपनी गोद में उठाने के लिए बेकरार हूं .’
The post टेनिस चैम्पियन सानिया मिर्ज़ा ने दिया बेबी बॉय को जन्म, पति शोएब ने ट्विटर पर दी जानकारी appeared first on Live Cities.

(@realshoaibmalik)