Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ को बताया इंग्लैंड में अपनी सफलता का रहस्य

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान और मुंबई के खिलाडी पृथ्वी शॉ वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर सकते है। हालाँकि पृथ्वी इस पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी टीम में शामिल थे लेकिन इस दौरे पर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। टीम में शामिल होने के बाद से ही पृथ्वी सीनियर खिलाडियों से मिलकर क्रिकेट के गुर सीख रहे है।

पृथ्वी शॉ ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि वे किस तरह भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास गए और उनसे टेस्ट क्रिकेट में सफल होने का मंत्र पूछा। साथ ही पृथ्वी ने विराट से यह भी पूछा कि उन्होंने इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इतने सारे रन कैसे बनाये।

इसका जवाब देते हुए कोहली ने पृथ्वी को बताया कि वे हमेशा खुद से पहले टीम को रखते है और यही कारण है कि उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर इतने सारे रन बनाये थे। गौरतलब है कि 2014 में अपने पिछले इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप होने के बाद विराट कोहली के लिए यह इंग्लैंड दौरा खुद को साबित करने के बहुत महत्वपूर्ण था और विराट ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 593 रन बनाये थे।

शॉ के अनुसार कोहली ने उसे बताया कि बैटिंग के टाइम इंग्लैंड में स्विंग होता है। इसलिए विपक्षी टीम योजना बनाकर खेल रही थी। उन्हें पता था कि हर बल्लेबाज को बॉल कहां पर डालनी है। लेकिन जब आप खुद से पहले टीम को रखते है तो आपके अंदर रन बनाने की वो भूख अपने आप आ जाती है।

बता दें कि अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले पृथ्वी शॉ घरेलु क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और इसी के बदौलत उन्हें सीनियर टीम में शामिल किया गया है। शॉ ने 14 प्रथम श्रेणी मैचों में 7 शतकों की मदद से 56.72 की औसत से 1418 रन बनाये है।



Herald