Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिता के नक्शे कदम पर रोनाल्डो जूनियर- दाग रहा दनादन गोल

नई दिल्ली
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नक्शेकदम पर उनका बेटा रोनाल्डो जूनियर भी चल पड़ा है। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है। इसमें उनका बेटा युवेंटस यूथ टीम के लिए दो शानदार गोल करते दिख रहा है। 
 
रोनाल्डो जूनियर ने अपने ड्रिबल स्किल और शानदार शॉट्स से गोल करने की क्षमता दिखाई है। इस 16 सेकंड के विडियो में रोनाल्डो जूनियर दो अगल-अलग गोल करते दिख रहे हैं। पहले गोल में रोनाल्डो जूनियर एक गोल करने के लिए 2 डिफेंडर और गोलकीपर समेत कुल 3 खिलाड़ियों को छकाते हैं और बॉल को गोल पोस्ट में डालते हैं, जबकि अपने दूसरे गोल में वह आसानी के साथ दूर से ही किक कर बॉल को गोल पोस्ट में भेज रहे हैं। 
  

रोनाल्डो जूनियर के पिता ने अपने बेटे का यह विडियो टि्वटर पर शेयर करते हुए कुछ लिखा नहीं है। लेकिन यहां उन्होंने खुशनुमा स्माइली जरूर बनाया है, जो यह बताने के लिए काफी है कि वह अपने बेटे के इस कर्तब से कितने खुश हैं। रोनाल्डो के टि्वटर अकाउंट पर अब तक इस विडियो को 42 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।