Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शार्दुल ठाकुर की फिटनेस और मैदान पर वापसी को लेकर आया अपडेट

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में चोटिल हो गए थे। वह मैच शार्दुल का डेब्यू टेस्ट मैच ही था। मैच में सिर्फ 10 गेंद फेंकने के बाद उनके कमर के नीचे परेशानी हुई थी। इसके बाद वह पूरे मैच में गेंदबाजी न्हिन्न कर पाए थे। हालाँकि, जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे लेकिन वहां भी उन्हें दौड़ने में परेशानी हो रही थी।

7 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर

भारतीय टीम 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है। जहाँ पहले टी-20 सीरीज होगी और उनके बाद 6 दिसंबर से एडिलेड में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 14 दिसंबर से होगा।

शार्दुल ठाकुर

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी फिटनेस को लेकर शार्दुल ठाकुर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात की। उन्होंने बताया कि फिटनेस हासिल करने में उन्हें करीब 7 सप्ताह का समय लग जाएगा। उन्होंने आगे कहा

“मैं कितनी भी कोशिश कर लूँ, 14 दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिट नहीं हो पाउँगा। इसी वजह से टी-20 और टेस्ट सीरीज में जगह मिलना मुश्किल है। मेरे पूरा ध्यान वनडे सीरीज पर है। मैं उनके लिए अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूँ।”

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं ये दो बड़े बदलाव

एशिया कप में भी हुए थे चोटिल

शार्दुल ठाकुर एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें भारत के पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ खेलने का मौका भी मिला था। उस मैच में उन्होंने सिर्फ 4 ओवर की गेंदबाजी की और 40 से ज्यादा रन दे दिए।

इसके बाद उनके चोटिल होने की खबर आई और वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टीम में उनकी जगह सिद्धार्थ कौल को शामिल कर लिया गया था।

उस चोट के बारे में उन्होंने कहा “एशिया कप में हुई चोट इससे अलग थी। टेस्ट मैच के दौरान मुझे लगा कि मेरे मसल बंद हो गए हैं। जब विराट ने मुझे पूछा तो मैंने उन्हें भी बता दिया।”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post शार्दुल ठाकुर की फिटनेस और मैदान पर वापसी को लेकर आया अपडेट appeared first on SportzWiki Hindi.