साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरुन बेनक्राफ्ट ने गेंद से छेड़छाड़ की थी, जिस वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की काफी ज्यादा बदनामी हुई थी. इसी विवाद को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के महान स्टीव वॉ भी आगे आए हैं. उन्होंने बताया कि किस वजह से इस तरह की घटना हुई है.
अधिकारिक छुट की वजह से हुई है इस तरह की घटना

इस घटना को लेकर स्टीव वॉ का कहना है कि
“बीते समय में बॉल टैम्परिंग की घटनाओं पर अधिकारियों द्वारा सख्त रूप से कदम न उठाए जाने के कारण खिलाड़ियों को इतनी छूट मिली. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा बॉल टैम्परिंग के कृत्य को बेवकूफी और हास्यास्पद करार दिया.”

आगे बोलते हुए वॉ ने कहा कि
“ऐसा करना शर्मनाक है लेकिन मेरा मानना है कि अधिकारियों की ओर से दी गई ढील के कारण यह घटना हुई. बीते समय में कई कप्तान ऐसे रहे हैं, जिन्होंने बॉल टैम्परिंग की है लेकिन उन्हें बेहद कम सजा मिलती थी. ऐसे में किसी भी छोटी गलती में कोई सजा नहीं दी जाती थी. इसी ढील और आजादी के कारण बॉल टैम्परिंग जैसा मुद्दा नियंत्रण के बाहर हो गया.”
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट पर लगा है दाग

आगे बोलते हुए महान कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि
“ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने इस हरकत के कारण पिछले कुछ वर्षों में बने वातावरण में वास्तविकता से साथ अपना संपर्क खो दिया. इस कारण पूरे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की छवि पर दाग लग गया.”
उन्होंने आगे कहा, कि
“इस मामले को लेकर स्टीव स्मिथ ने कहा था कि वह इस गलती को नहीं दोहराएंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है. इसी गलती के कारण एक व्यक्ति की उनके प्रति असल सोच के साथ स्टीव स्मिथ ने अपना संपर्क खो दिया.”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बॉल टेम्परिंग पर फिर भड़के स्टीव वां, स्टीव स्मिथ पर लगाया ये आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.