खेल डेस्क। पूर्व विश्व नम्बर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को पीछे छोडक़र विश्व रैंकिंग में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं।
विराट ने दिया बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग
सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने ये उपलब्धि शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में बोर्ना कोरिच को पुरूष एकल फाइनल में 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर हासिल की है। चौथी बार शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल कर चुके जोकोविक ने नंबर वन स्पेन के राफेल नडाल को भी पीछे छोडऩे का संकेत दिया है।
दूसरी बार 92 रन पर आउट होते ही पंत ने बराबरी की इस दिग्गज के रिकॉर्ड की
शानदार फॉर्म में चल रहे जोकोविक अब विश्व नम्बर वन नडाल से एटीपी रैंकिंग में केवल 215 अंक ही पीछेहै।शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जोकोविक ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। इस दौरान उन्होंने 19वीं रैंक के कोरिच को मैच में खुद पर हावी होने का मौका नहीं दिया।
क्या इस कारण गौतम गंभीर को मिलेगी भारतीय टीम में जगह?
इसके साथ ही नोवाक जोकोविक ने एटीपी में लगातार 18वीं जीत हासिल की। सर्बिया के इस खिलाड़ी ने लगातार विंबलडन, सिनसिनाटी मास्टर्स, यूएस ओपन और शंघाई मास्टर्स खिताब अपने नाम किए हैं।शंघाई में खिताबी जीत के बाद नोवाक जोकोविक ने कहा कि मैं इससे बेहतर और कुछ नहीं मांग सकता था। मैं विश्व रैंकिंग में स्पेन के राफेल नडाल के करीब पहुंच गया।
टेस्ट सीरीज के बाद कोच रवि शास्त्री ने पृथ्वी शॉ के बारे में कह दी ये बड़ी बात