Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ से पहले इस भारतीय खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर

भारत-श्रीलंका

हैदराबाद टेस्ट में उमेश यादव अपनी तेज गेंदबाजी से काफी खतरनाक नज़र आए. वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान जहां उमेश ने 6 विकेट चटकाए तो वहीं दूसरी पारी में भी 4 विकेट लेने में सफल रहे. उमेश के इस शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने 10 विकेट से मैच में जीत दर्ज की. उनकी इस गेंदबाजी से पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर काफी खुश हैं और वह उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर देखना चाहते हैं.

क्या कहा सुनील गावस्कर ने ?

भारतीय टीम को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. जहां चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. गावस्कर चाहते हैं कि इस दौरान उमेश प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने. उन्होंने कहा ”भारत में टेस्ट मैच में 10 विकेट लेना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. मैं उमेश को एडिलेड टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में देखना चाहता हूं.”

हैदराबाद टेस्ट में शार्दुल ठाकुर मैच के पहले दिन अपने दूसरे ओवर के दौरान हैमस्ट्रिंग के चलते मैदान से बाहर हो गए थे. इसके बाद उमेश अकेले तेज गेंदबाज बचे. उमेश ने भी निराश नहीं किया और अपनी तेज गेंदबाजी से वेस्टइंडीज बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. एक मैच में 10 विकेट लेना उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

कप्तान विराट कोहली ने भी उमेश यादव की जमकर तारीफ की है. कोहली ने मैच के बाद कहा ‘ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच काफी मुश्किल हो सकते हैं क्योंकि कूकाबूरा गेंद ऐसा बर्ताव नहीं करती है जैसा इंग्लैंड में करती है. इसलिए आपको पूरा दिन रफ्तार से सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करनी होगी. ऐसे में मुझे लगता है कि उमेश ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए बिलकुल सही है.’

एक टेस्ट मैच में 10 या इससे अधिक विकेट लेने वाले उमेश यादव भारत के 8 वें तेज गेंदबाज बने हैं. उनसे पहले ये कारनामा कपिल देव, इरफ़ान पठान, चेतन शर्मा, वेंकटेश प्रसाद, जवागल श्रीनाथ, इशांत शर्मा और जहीर खान कर चुके हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पृथ्वी शॉ से पहले इस भारतीय खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर appeared first on SportzWiki Hindi.