भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की टीम में दो विकेटकीपर को जगह मिली. ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी के रूप में. सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेले तो वहीँ ऋषभ पंत को एक बल्लेबाज के रूप में टीम का हिस्सा बने.अब पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि टीम इंडिया दो विकेटकीपरों के साथ नहीं खेल सकती.
वेंगसरकर ने दो विकेटकीपरों को खिलाए जाने को लेकर कहा,
“टीम दो विकेटकीपरों के साथ नहीं खेल सकती है. प्लेइंग इलेवन का सिलेक्शन अच्छा नहीं रहा है.’ धोनी और पंत के बीच में किसे चुना जाना चाहिए, इस पर वेंगसरकर ने कहा कि ये फैसला टीम मैनेजमेंट को करना चाहिए. पंत ने टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया लेकिन धौनी की विकेटकीपिंग का कोई मुकाबला नहीं है”

वेंगसरकर ने आगे कहा,
‘धोनी टीम इंडिया के लिए महानतम क्रिकेटरों और कप्तानों में शुमार हैं लेकिन हर क्रिकेटर इस दौर से गुजरता है. वो फिट हैं लेकिन उनकी फॉर्म चिंता का सबब है. मुश्किल होता है कि आप आएं और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलें.’
2019 वर्ल्ड कप में धोनी के खेलने पर ये बोले वेंगसरकर
उन्होंने कहा कि धोनी 2019 वर्ल्ड कप खेलते हैं या नहीं इसका फैसला टीम मैनेजमेंट को करना होगा.ये देखना होगा कि धोनी का प्रेशर झेलने का अनुभव और पंत के आत्मविश्वास के बीच किसे चुना जाता है.

महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर लगातार उठ रहें हैं सवाल
गौरतलब है कि केदार जाधव चोट से उबर चुके हैं और आखिरी दो मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल किए गए हैं. जाधव की वापसी से टीम इंडिया को बेहतर बैलेंस मिलेगा.इस साल महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन एकदिवसीय मैचों में अच्छा नहीं रहा है.पिछले मैच में उनके प्रदर्शन के बाद लगतार उन पर सवाल उठ रहें हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पूर्व भारतीय कप्तान ने विराट कोहली की कप्तान पर उठाया सवाल कहा, धोनी और पंत में किसी एक को टीम में मिले जगह appeared first on SportzWiki Hindi.