खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोनों ही टीमों की ओर से सबसे ज्यादा रन बनााए थे।
अब विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भी शानदार बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक लगाया है। इसके साथ ही टीम इंडिया के कप्तानी विराट कोहली ने अपने नाम कई उपलब्धियां दर्ज करवा ली है।
इस शतकीय पारी के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 24 शतक लगाने की सर डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे बल्लेबाज बनने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर के 72वें मैच की 123वीं पारी में यह उपलब्धि दर्ज अपने नाम की है।
जबकि ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने केवल 66 पारियों में ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज की थी। वहीं विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तानी भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मोहम्मद अजहरूद्दीन (539) को पीछे छोड़ा। बतौर कप्तानी विराट कोहली के अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 641 रन हो गए हैं।
विराट ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 230 गेंदों में 10 चौकों की सहायता से 139 रन बनाए थे। विराट ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक कैलेंडर वर्ष में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं।इसके साथ ही विराट कोहली ने लगातार तीन सीजन में एक हजार या इससे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय और विश्व के पहले कप्तान बनने की उपलब्धि अपने नाम की।