Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तुलना की इस दिग्गज बल्लेबाज से

इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज है। विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। विराट कोहली का बल्ला हर रोज कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो रहा है। उनकी शानदार बल्लेबाजी और मैच विनिंग पारी की वजह से उनकी तुलना क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों से होने लगी है।

B'day Spl : इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, आज तक हैं कायम

आपको बता दें हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कप्तान विराट कोहली की तुलना सर डॉन ब्रेडमैन से कर दी। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बताया कि विराट के फैंन विराट से हर पारी में शतक लगाने की उम्मीद करते हैं, बिलकुल वैसे ही जैसे आॅस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन से की जाती थी।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व शानदार बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मीडिया को बताया कि विराट कोहली की निरंतरता बेमिसाल है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण ये है कि विराट मैच की परिस्थिति को समझकर और टीम की जरूरतों के हिसाब से अपने खेल में बदलाव करते हैं। उनके फैंस विराट से हर मैच में शतक लगाने की उम्मीद रखते है। गावस्कर ने इसके साथ ही बताया कि मुझे जहां तक याद है कि ऐसी उम्मीद सिर्फ एक ही बल्लेबाज से की जाती थी और वो थे डॉन ब्रेडमैन। विराट कोहली इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रहे है। विराट ने शुरू के दो मैचों में लगातार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है।