Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और वेस्टइंडीज सीरीज में इन पांच खिलाड़ियों ने बनाये हैं सबसे ज्यादा रन, सूची में सचिन और लारा का नाम नहीं

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 4 अक्टूबर से खेली जानी हैं. इस टेस्ट सीरीज के चलते ही हम आपकों उन पांच क्रिकेटरों के नाम बताएंगे, जिन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाये हुए हैं.

आइये डालते हैं पांच ऐसे खिलाड़ियों पर एक नजर : 

1. सुनील गावस्कर 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में सुनील गावस्कर ने सबसे ज्यादा रन बनाये हुए हैं. उन्होंने 1971 से 1983 तक भारत-वेस्टइंडीज सीरीज खेली. जिसमे उन्होंने कुल 27 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 65.45 की शानदार औसत से 2749 रन बनाये. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 शतक व 5 अर्धशतक भी लगाये.

2. क्लाइव लायड

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर दूसरे नंबर में क्लाइव लायड आते हैं. क्लाइव लायड ने भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में 28 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 58.60 की शानदार औसत के साथ 2344 रन बनाये हैं. इस दौरान उन्होंने  7 शतक व 12 अर्धशतक लगाये हैं.

3. शिवनारायण चंद्र्पौल

Chanderpaul joins ICC Women's T20 World Cup

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर तीसरे नंबर में शिवनारायण चंद्र्पौल आते हैं. शिवनारायण चंद्र्पौल ने भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में कुल 25 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 63.85 की शानदार औसत के साथ 2171 रन बनाये हैं. इस दौरान उन्होंने  7 शतक व 10 अर्धशतक लगाये हैं.

4. राहुल द्रविड़

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर चौथे नंबर में राहुल द्रविड़ आते हैं. राहुल द्रविड़ ने भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में कुल 23 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 63.80 की शानदार औसत के साथ 1978 रन बनाये हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक व 13 अर्धशतक लगाये हैं.

5. विवियन रिचर्ड्स 

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर पांचवे नंबर में विवियन रिचर्ड्स आते हैं. विवियन रिचर्ड्स ने भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में कुल 28 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 50.71 की शानदार औसत के साथ 1927 रन बनाये हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक व 7 अर्धशतक लगाये हैं.

 

The post भारत और वेस्टइंडीज सीरीज में इन पांच खिलाड़ियों ने बनाये हैं सबसे ज्यादा रन, सूची में सचिन और लारा का नाम नहीं appeared first on SportzWiki Hindi.