अगले महीनें भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर जाने वाली है। भारतीय टीम के लिए इस बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा बहुत ही उम्मीदों भरा माना जा रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में आज तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है लेकिन इस बार भारतीय टीम की प्रबल संभावनाएं हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एबी डीविलियर्स ने भी मानी भारत की संभावनाएं
भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट सीरीज में इन उम्मीदों का सबसे बड़ा कारण मौजूदा समय में भारतीय टीम के गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्मिथ और वार्नर की गैरमौजूदगी भी है।

इन सभी कारणों से भारत से ही नहीं बल्कि दूसरे देशों के दिग्गज भी भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारत की जीत की संभावना मान रहे हैं। इस लिस्ट में अब दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का नाम भी शामिल हो गया है।
भारत के गेंदबाज रहे फिट तो ऑस्ट्रेलिया में रहेगा बड़ा मौका
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया दौरे की संभावना को लेकर कहा कि “मुझे लगता है कि वो अपने तेज गेंदबाजों को फिट रख सके तो उनके पास बहुत अच्छा मौका है।”

“मैंने देखा था कि(इंग्लैंड सीरीज के दौरान) कुछ खिलाड़ी 100 फिसदी फिट नहीं थे।अगर ऐसा नहीं होगा तो वो बेस्ट नहीं है लेकिन वो सभी मिलकर इस समय विश्व में सबसे श्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है।”
घर से बाहर सीरीज का पहला टेस्ट मैच होता है सबसे अहम
भारतीय टीम इसी साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। भारत ने जरूर सीरीज को 1-2 से गंवाया लेकिन अच्छा प्रदर्शन किया था। इसे लेकर डीविलियर्स का कहना है कि वो जब दक्षिण अफ्रीका आए थे तो उन्होंने शायद बेहतर क्रिकेट खेली थी।

वो इंग्लैंड में जरूर हारे लेकिन पहला टेस्ट मैच बिल्कुल किनारे पर था जिसने पूरी सीरीज को बदल दिया। उन्हें मौके लेने होंगे खासकर वो ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। अगर आपने पहला टेस्ट मैच गंवा दिया तो ये एक सीरीज के लिए अहम हो जाएगा। असल में तो दुनिया में किसी भी जगह जब आप घर से दूर खेल रहे होते हैं तो शुरुआत सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होनं दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दोनों ही जगहों पर पहला टेस्ट खोया था।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post एबी डीविलियर्स ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.