Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फखर ज़मान के साथ अफेयर की खबरों पर आख़िरकार सलमान खान की एक्ट्रेस जरीन खान ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज फखर ज़मान ने लगभग पिछले एक वर्ष में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में पहचान बनायी है. फखर जिस तरह कुछ ही समय में बुलंदियों पर पहुंच गए वह सामान्य तौर पर अधिक देखने को नहीं मिलता.

फखर ने वनडे क्रिकेट में तेजी के साथ 1000 रन पूरे किए. मौजूदा समय में उनके नाम 23 वनडे मैचों में 1121 रन दर्ज हैं. ये रन उनके बल्ले से 59.0 की औसत से निकले. 98.77 की शानदार स्ट्राइक रेट भी रही.

साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगाया. ऐसा करने वाले वह पाकिस्तान के पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं. इसके अलावा वह तीन शतक और 6 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

ज़रीन खान के साथ नजदीकियों की आयी थी ख़बरे

बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान के साथ फखर ज़मान के बीच अफेयर होने की ख़बरें हाल ही में वायरल हुईं. वहीं अब द न्यूज़ वेबसाईट के मुताबिक ज़रीन ने ऐसी खरबों को अफवाह करार दिया है.

ज़रीन खान कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 2010 में सलमान खान स्टार मूवी ‘वीर’ में ज़रीन सलमान के विपरीत रोल में नज़र आयी थीं. इसके बाद से ही उन्होंने ख्याति हासिल की.

एशिया कप में नहीं चला फखर ज़मान का बैट 

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद लगातार रन बना रहे फखर ज़मान से एशिया कप में भी ऐसी ही उम्मीद की गयी थी. मगर फखर का बल्ला एशिया कप के दौरान शांत रहा. एशिया कप के पांच मैचों के दौरान वह सिर्फ 32 रन ही बना पाए. तीन मैचों में तो वह जीरो पर ही आउट हुए.

फखर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 37 मैच खेले हैं, जिसमें 41.91 की औसत से 2389 रन बनाए. जिसमें 6 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान 205 रन उच्चतम स्कोर रहा.

पाकिस्तान टीम फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया के साथ दुबई में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. टीम में फखर का नाम भी शामिल है. मगर उन्हें पहले टेस्ट में प्लेयिंग इलेवन में मौका नहीं मिला.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post फखर ज़मान के साथ अफेयर की खबरों पर आख़िरकार सलमान खान की एक्ट्रेस जरीन खान ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई appeared first on SportzWiki Hindi.