बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये इस पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की जीत में कुलदीप यादव ने एक अहम भूमिका निभाई थी.
भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच राजकोट के मैदान पर खेला गया था. इस टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते पारी व 272 रन से जीत लिया था.
दूसरी पारी में कुलदीप ने झटके पांच विकेट

कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के कुल 5 विकेट हासिल किये थे. उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 14 ओवर में मात्र 57 रन देकर कुल 5 विकेट हासिल किये थे. उन्होंने पहली पारी में भी एक विकेट हासिल किया था.
उनका यह टेस्ट क्रिकेट में पहला फाइव विकेट हॉल था. साथ ही वह भुवनेश्वर कुमार के बाद भारतीय टीम के दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गये हैं. जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए फाइव विकेट हॉल लिया हैं.
अपने लिए विकेट पर की कमेंट्री

भारतीय टीम की जीत के बाद कुलदीप यादव ने अपने कमरे में आकर खुद अपने लिए विकेट पर कमेंट्री की, वह अपने लैपटॉप से अपने लिए विकेट का वीडियो देख रहे थे और खुद ही कमेंट्री कर रहे थे.
वह एक अनुभवी कॉमेंटटर की तरह कमेंट्री कर रहे थे. जितनी शानदार वह गेंदबाज करते हैं उतने ही वह कमेंट्री में भी अच्छे हैं. कुदीप यादव के कमेंट्री के इस वीडियो को बीसीसीआई ने खुद अपने अधिकरिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया हैं.
यहाँ देखे कुलदीप यादव की कमेंट्री का वीडियो
Ever thought @imkuldeep18 would commentate on his own 5-wicket haul?
Well, we asked Kuldeep to give it a shot for you guys- by @28anand
Full video here – https://t.co/XXxTMKH2kY #INDvWI pic.twitter.com/DtTmvz0Uhn
— BCCI (@BCCI) October 7, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट
The post कुलदीप यादव ने पांच विकेट लेने के बाद अपने कमरे में जाकर किया कुछ ऐसा, देख नहीं होगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.
