ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया हैं. भारतीय टीम के इस चयन में चयनकर्ताओं ने काफी हैरान कर देने वाले फैसले लिए हैं. आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में चयनकर्ताओं के पांच ऐसे फैसलों के बार में बताएंगे, जो समझ से बिलकुल परे हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान
Team for Four Test match series against Australia announced
Virat Kohli (C), M Vijay, KL Rahul, Prithvi Shaw, Pujara, Ajinkya Rahane, Hanuma Vihari, Rohit Sharma, Rishabh Pant, Parthiv Patel, R Ashwin, R Jadeja, Kuldeep Yadav, Shami, Ishant, Umesh, Bumrah, Bhuvneshwar Kumar.
— BCCI (@BCCI) October 26, 2018
समझ से परे हैं चयनकर्ताओं के यह पांच फैसले :
1. मयंक टीम से बाहर क्यों ?

मयंक अग्रवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया हैं. चयनकर्ताओं का यह फैसला समझ से बिल्कुल परे हैं.
2. करुण को क्यों नहीं मिली जगह ?

करुण नायर भारत की टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गये थे, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में एक भी मौका नहीं दिया था. अब भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के खिलाफ टीम से ड्राप कर दिया हैं चयनकर्ताओं का यह फैसला काफी चौंकता हैं.
3. राहुल को टीम में जगह क्यों ?

बता दें, कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल बल्ले के साथ पूरी तरह फ्लॉप रहे थे, इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में मौका दिया गया हैं. चयनकर्ताओं का यह फैसला भी काफी हैरान करता हैं.
4. हार्दिक फिट, तो टीम में क्यों नहीं ?

हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे टीम में चुना गया हैं, लेकिन भारत की टेस्ट टीम में उन्हें मौका नहीं दिया गया हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में चयन से यह बात तो साफ़ हैं, कि वह फिट हो चुके हैं, लेकिन उनके फिट होने के बावजूद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मौका ना मिलना समझ से परे हैं.
5. सिराज को बिना मौका दिए क्यों किया गया बाहर ?

युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से उन्हें बाहर कर दिया गया हैं. चयनकर्ताओं का यह फैसला भी काफी हैरान करता हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई टेस्ट टीम देखकर समझ से परे है चयनकर्ताओं के यह पांच फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.