Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जुन तेंदुलकर ने खुद शेयर की अपनी गेंदबाजी की वीडियो, स्पीड और स्विंग देखकर नहीं होगा यकीन

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर लगातार गेंदबाजी में कमाल कर रहे हैं. अर्जुन इन दिनों वीनू मांकड ट्रॉफी अंडर-19 में खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं.वही हाल में ही अर्जुन की गेंदबाज़ी के कुछ विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमे अर्जुन अपनी रफ़्तार और स्विंग से बल्लेबाज़ को हैरान कर रहे हैं.

स्विंग और उछाल से किया सबको हैरान 

आप को बता दें अर्जुन पहले ही अपनी रफ़्तार के लिए जाने जाते हैं.वही अब उन्होंने ओनी गेंदबाज़ी में एक और विविधता जोड़ ली है. अर्जुन इस समय अपनी गेंदबाजी में इन स्विंग और उछाल पर काफी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं,जिसका उन्हें फायदा भी हो रहा है.

वीनू माकंड ट्राफी में अर्जुन ने अभी तक खेले 7 मैचों में 15 विकेट हासिल किये है. इससे साफ़ होता है कि अर्जुन की गेंदबाज़ी में कितना ज्यादा सुधार हो रहा हैं.

झारखण्ड के उडाए थे होश 

इससे पहले उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से झारखण्ड की टीम के होश उड़ा दिए थे. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने 10 ओवर में एक मेडन रखते हुए 30 रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने झारखंड के खिलाफ अंडर-19 में मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की थी.

अर्जुन तेंदुलकर को अपनी पहली विकेट दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर मिली थी.  उन्होंने ओपनर कुमार कर्ण को स्टंप्स के सामने एलबीडब्ल्यू (LBW) करवाया. 39वें ओवर में अर्जुन दोबारा आए और उहोंने अंकित को आउट किया.

अंकित ने सबसे अधिक 40 रनों की पारी खेली. अर्जुन के शुरुआती झटकों से झारखंड उबर नहीं पाया और 46.3 ओवरों में 129 पर ढेर हो गया. मुंबई के लिए लक्ष्य कभी मुश्किल नहीं लगा. मुंबई ने 25 ओवरों में यह लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की. हाल ही में अंडर-19 एशिया कप खेलने वाले यशस्वी जयसवाल ने नाबाद 63 रन की पारी खेली.

इस जीत के साथ मुंबई की सात मैचों में यह पांचवीं जीत थी. अब तक इस टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है. वह सात मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post अर्जुन तेंदुलकर ने खुद शेयर की अपनी गेंदबाजी की वीडियो, स्पीड और स्विंग देखकर नहीं होगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.