Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: इन विवादों से रहा है डेविड वार्नर का नाता

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपने बल्ले के दम पर विश्व क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में होती है।

अब इस दिग्गज खिलाड़ी की बराबरी कर सकते हैं विराट कोहली

दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद एक साल का प्रतिबंध झेल रहेे डेविड वार्नर आज 32 साल के हो गए हैं। कंगारू टीम के इस तूफानी बल्लेबाज का जन्म आज ही के दिन यानी 7 अक्टूबर 1986 न्यू साउथ वेल्स में हुआ था।

डेविड वार्नर का अपनी खेल प्रतिभा के दम पर बिना प्रथम श्रेणी मैच खेले ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन हुआ था। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम में खेलने के लिए मिले इस मौके का दोनों हाथों से फायदा उठाकर विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी।

ऑस्ट्रेलिया दौरा के लिए भारत की टेस्ट व T20 टीम घोषित, T20 में नहीं चुना गया ये दिग्गज

वार्नर ने 11 जनवरी 2009 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल गए अपने पहले ही अन्तरराष्ट्रीय टी-20 मैच में केवल 43 गेंदों पर ही 89 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

वैसे डेविड वार्नर का हमेशा से ही विवादों से रिश्ता रहा है। बेहद गुस्सैल स्वभाव के वार्नर अभी गेंद से छेड़छाड़ के मामले में अपनी राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इससे पहले बर्मिंघम के एक बार में इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट को घूसा मारने के कारण भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर होना पड़ा था।

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे में धोनी पर होगा ये दबाव

जबकि वह 2015 में ट्राई सीरीज के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबा रोहित शर्मा से भी उलझ गए थे। इस कारण भी उनकी 50 प्रतिशत मैच फीस काटी गई थी।डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 8540, वनडे में 4498 और टी-20 में 1279 रन बनाए हैं।