Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पत्नियों के झगड़े की वजह से दो हिस्सों में बटी टीम इंडिया, ये है वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया अभी वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज खेल रही है और इससे पहले भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन खबरे है कि भारतीय टीम दो हिस्सों में बट गई है। जी हाँ, टीम इंडिया के खिलाडियों में विवाद हो रहा है और इसकी वजह क्रिकेटर्स की पत्नियां बताई जा रही है।

दरअसल, एक हिंदी अखबार में छपी खबर के अनुसार, टीम के कई सीनियर खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट से खुश नहीं हैं। इंग्लैंड दौरे पर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा का टीम में दखल देना कुछ खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट को पसंद नहीं आया। वहीं अखबार ने यह भी दावा किया है कि इंग्लैंड दौरे पर विराट की पत्नी अनुष्का और शिखर धवन की पत्नी आयशा के बीच बहस हुई थी । इसके बाद आयशा ने अनुष्का को इस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।

जिसके बाद से ही यह भी कयास लगाए जा रहे है कि शिखर धवन इसलिए टीम से बाहर है । हालांकि, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में शिखर धवन का परफॉर्मेंस नहीं रहा, लेकिन उन्होंने एशिया कप में शानदार परफॉर्मेंस दिया। गौर करने वाली बात ये भी है कि एशिया कप में विराट कोहली नहीं खेले थे और अब टेस्ट सीरीज में शिखर धवन ।

यह भी पढ़े :-

IND vs WI 3rd Day: वेस्टइंडीज की पहली पारी 181 रन पर ढेर, भारत ने दिया फॉलोऑन

मैदान पर अंपायर से भिड़े नमन ओझा, 20 मिनट तक रूका रहा खेल

U-19 एशिया कप: बांग्लादेश को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा



Herald