Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी को क्यों कहा विनम्र

भारतीय टीम के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। भारत को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है। इसके बाद 21 नवंबर से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी। इन 6 मैचों के लिए धोनी की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में जगह मिली है। वहीं दिनेश कार्तिक भी टीम का हिस्सा हैं।

एमएसके प्रसाद ने बताया कारण

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धोनी को टीम से बाहर करने की वजह बताई। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम को दूसरे विकेटकीपर की तलाश है और इसी वजह से धोनी को टीम से बाहर किया गया है।

 

टेलीग्राफ से बात करते हुए उन्होंने कहा

“हमलोग दूसरे विकेटकीपर की तलाश में हैं। इसी वजह से ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। दिनेश कार्तिक ने भी खराब प्रदर्शन नहीं किया है। इसी वजह से दोनों खिलाड़ी टी-20 टीम का हिस्सा हैं।”

धोनी से हुई है बात

पिछले काफी समय से चयनकर्ताओं पर आरोप लग रहा है कि वह खिलाड़ियों से बात नहीं करते। करुण नायर और मुरली विजय से टीम से बाहर होने पर सवाल खड़े किये थे। उसके बाद हाल ही में वनडे में जगह नहीं मिलने के बाद केदार जाधव ने भी बात न करने का आरोप लगाया था।

धोनी से बात होने पर प्रसाद ने कहा

“हाँ हमने महेंद्र सिंह धोनी से बात की थी। मैंने खुद एमएस से बात की और मैं यह कह सकता हूँ कि वह काफी विनम्र हैं। हमने उन्हें अपनी जरूरतों के बारे में बताया और वह इस बात के लिए तैयार हो गए।”

खुद रह चुके हैं भारतीय टीम का हिस्सा

एमएसके प्रसाद खुद भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 1998 से लेकर 2000 तक भारत के लिए वनडे और टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था। विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसाद ने भारत के लिए 6 टेस्ट और 17 वनडे मैच खेले थे।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी को क्यों कहा विनम्र appeared first on SportzWiki Hindi.