ऐसे बहुत से क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दो देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला हुआ हैं, लेकिन आज हम आपकों अपने इस खास लेख में दुनिया के उस एकमात्र क्रिकेटर के बारे में बताएंगे, जिसने दो देशों के लिए तीनों फॉर्मेट में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला हुआ हैं.
रैंकिन ने इंग्लैंड और आयरलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

दुनिया के जिस एकमात्र क्रिकेट की हम बात कर रहे हैं. वह और कोई नहीं बल्कि बोयाड रैंकिन हैं. उन्होंने इंग्लैंड और आयरलैंड दोनों देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला हुआ हैं.
बोयाड रैंकिन ने इंग्लैंड के लिए जहां एक टेस्ट मैच, 7 वनडे मैच और 2 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हुए हैं. वहीं उन्होंने आयरलैंड की टीम के लिए 1 टेस्ट मैच, 50 वनडे मैच और 25 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हुए हैं.
इंग्लैंड के लिए रहा ऐसा प्रदर्शन

बोयाड रैंकिन ने इंग्लैंड के लिए जहां 2 टी-20 मैचों में उन्होंने एक विकेट हासिल किया हैं. वहीं 7 वनडे मैचों में 10 विकेट हासिल किये हैं. इंग्लैंड के लिए उन्होंने अपने खेले एक टेस्ट मैच में 1 विकेट हासिल किया था.
आयरलैंड के लिए रहा ऐसा प्रदर्शन

आयरलैंड के लिए खेले अपने एक टेस्ट मैच में उन्होंने 3 विकेट हासिल किये हैं. उन्होंने आयरलैंड के लिए खेलते हुए 53 वनडे मैचों में 74 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं आयरलैंड के लिए खेले अपने 28 टी-20 मैचों में उन्होंने 29 विकेट हासिल किये हुए हैं.
ऐसा रहा हैं रैंकिन का अबतक का अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन
बता दें, कि आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों देशों से मिलाकर बोयाड रैंकिन ने कुल 2 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 4 विकेट हासिल किये हैं. वहीं उन्होंने वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 60 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 84 विकेट हासिल किये हैं.
टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने कुल 30 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 6.39 की शानदार इकॉनामी रेट से 39 विकेट हासिल किये हैं. फिलहाल वर्तमान में वह आयरलैंड की टीम के लिए ही खेल रहे हैं.
The post दुनिया का एकलौता क्रिकेटर जिसने दो देशों के लिए तीनों फ़ॉर्मेट में खेला इंटरनेशनल क्रिकेट appeared first on SportzWiki Hindi.