Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीरंदाजी विश्व कप : दीपिका ने बढ़ाया देश का मान, बिना कोच के जीता मेडल

इंटरनेट डेस्क। अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी वर्ल्ड कप तुर्की में आयोजित किया जा रहा हैं। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने यहां रविवार को तीरंदाजी विश्व कप फाइनल्स में तनावपूर्ण प्लेऑफ में लिजा उनरू को पछाड़कर कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों तीरंदाज पांच सेट के खत्म होने के बाद 5-5 की बराबरी पर थीं, जिससे शूटऑफ कराना पड़ा। दीपिका ने विश्व कप फाइनल्स में पांचवीं बार पोडियम स्थान हासिल किया, भारतीय की ये तीरंदाज खिलाड़ी इससे पहले भी चार बार रजत पदक जीत चुकी हैं।

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तोड़ सकते है इस पूर्व भारतीय कप्तान का रिकाॅर्ड

पूरे टूर्नामेंट में अपने कोच की अनुपस्तिथि के कारण दीपिका जूझती दिखी। इस पर दीपिका ने कहा कि, बिना कोच के ये मेरा पहला बड़ा टूर्नामेंट हैं। झारखंड की दीपिका कुमारी मीडिया को बताया कि, मैं खुश हूँ, जितना कठिन टूर्नामेंट होता हैं, उतने ही हम बेहतर होते हैं। दीपिका ने बताया कि, अधिकतम बार मैं शूटऑफ में हार जाती हूँ इसलिए मैं तनाव में आ गयी थी।

ICC ODI Ranking: वनडे का नंबर 2 बल्लेबाज बना ये भारतीय, कुलदीप पहुंचा अब तक की बेस्ट रैंकिंग पर

लेकिन बाबजूद मैंने खुद से वादा किया कि, मैं अपना सबसे श्रेष्ठ दूंगी। और मैं अपने इस प्रदर्शन से संतुष्ट हूँ। तुर्की में आयोजित इस तीरंदाजी विश्वकप में भारतीय तीरंदाजों ने अपना अभियान दो कांस्य ओर एक रजत पदक के साथ समाप्त किया।दीपिका कुमारी एक रिकर्व भारतीय महिला तीरंदाज हैं। बिल्कुल निचले पायदान से निशानेबाजी के खेल में शुरुआत करने वाली वे आज अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, इस नए चेहरे को मिली टीम में जगह