स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद का भारतीय टीम में चयन हुआ और उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी से चयनकर्ताओं के साथ-साथ टीम के खिलाड़ियों का भी दिल जीता। राजस्थान के टोंक के रहने वाले खलील अहमद ने हाल ही में कहा कि 'बहुत खुशकिस्मत हूं जो महेंद्र सिंह धोनी सर की कप्तानी में खेल सका।' बता दें, धोनी ने जब कप्तानी छोड़ी थी, तब खलील उनकी कप्तानी में नहीं खेल पाने का मलाल था, लेकिन उनके लिए समय लौट कर आया और एशिया कप 2018 में धोनी की कप्तानी में खेलने का मौका मिला।
बता दें, एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच में धोनी ने कप्तानी कर क्रिकेट जगत को भी हैरान कर दिया था। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान शिखर धवन को आराम दिया था और ऐसे में धोनी को कप्तानी करने का मौका मिला था। कप्तान के तौर पर यह धोनी का 200वां मैच था। यह लेकिन रोमांचक मैच हुआ और नतीजा टाई पर खत्म हुआ। भारत ने इस मैच में 9 विकेट खो दिए थे, तब खलील ने बल्लेबाजी के लिए कदम रखा था। उन्होंने कहा कि उस समय उनके साथ दूसरे छोर पर खड़े रविंद्र जड़ेजा थे और उनको स्ट्राइक देने के बारे में सोच रहे थे।
उन्होंने आगे कहा, ;भारतीय टीम की तरफ से पहली बार बल्लेबाज़ी करने उतरा था और मुझ पर दबाव था। वहीं भारत के 9 विकेट भी गिर गए थे। अगर मैं आउट हो जाता तो हम मैच हार जाते। आपको बता दें, खलील ने अपना अंतरराष्ट्रीय मैच हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेला था और उस मैच में 10 ओवरों में 48 रन देकर 3 विकेट झटके थे। 20 साल के खलील जहीर खान को अपना आदर्श मानते है।
Herald