Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजीत आगरकर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन में से सिर्फ इस खिलाड़ी कों देना चाहते हैं जगह

रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में जब से प्लेइंग इलेवन में वापसी की है तब से वह लगातार धमाल मचा रहे हैं. जडेजा ने इंग्लैंड के खिलफ उस मैच में 86 रनों की नाबाद पारी खेली थी जबकि मैच में 7 विकेट भी चटकाए थे.

एशिया कप में जडेजा का पहले चयन नहीं हुआ था पर इंजरी रिप्लेसमेंट के चलते उन्हें टीम में मौका मिला. उन्होंने वनडे क्रिकेट में एक लंबे समय बाद वापसी की थी. वापसी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए और मैन ऑफ़ द मैच बने. इसके अलावा एशिया कप में जडेजा के बल्ले से कुछ अहम पारियां भी निकलीं.

अजीत अगरकर ने की जडेजा की तारीफ 

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में अजीत अगरकर ने कहा ”जडेजा निश्चित रूप से शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में पारी शानदार रही थी. एशिया कप में कुछ अच्छी पारियां खेलीं.”

आगे अगरकर ने कहा ”अब जब भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचेगा तो तस्वीर साफ़ होगी. क्योंकि वे एक स्पिनर के साथ जाएंगे. और जिस तरह से जडेजा ने इन दो टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी की है, जिसे देख कर लगता है कि बल्लेबाजी के मामले में वह अश्विन से आगे हैं.”

”मुझे लगता है कि उनकी अप्रोच एक अलग नज़र आ रही है. उसका दृष्टिकोण शानदार रहा है. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं.”

राजकोट में खेले जा रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा ने टेस्ट और अपने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट का पहला शतक लगाया. जडेजा ने अभी तक 38 टेस्ट मैच खेले जिसमें 33.21 की औसत से 1395 रन बनाए हैं.

गेंदबाजी में 179 विकेट लिए. वहीं 140 वनडे मैचों में 31.14 की औसत से 1962 रन बनाए. गेंदबाजी में 162 विकेट लिए. वनडे में जडेजा का उच्चतम स्कोर 87 रन है. अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जडेजा ने भले ही पहला शतक लगाया हो. पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह 8 शतक लगा चुके हैं.

The post अजीत आगरकर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन में से सिर्फ इस खिलाड़ी कों देना चाहते हैं जगह appeared first on SportzWiki Hindi.