युवा बल्लेबाज़ करुण नायर और स्टार बल्लेबाज़ मुरली विजय के लिए एक बार फिर से मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) टीम से बाहर किए गए करुण नायर और मुरली विजय से एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की ‘संवाद नीति’ पर दिए गए बयान को लेकर उनसे स्पष्टीकरण की मांग कर सकता है.
दोनों ने नियमों को तोड़ा है

आपको बता दें कि मुरली विजय और करुण नायर दोनों ने केंद्रीय अनुबंधित (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) क्रिकेटरों के लिए कुछ रूल्स को तोड़ा है. इसके अलावा उनकी चयन को लेकर दिए गए बयान भी बीसीसीआई और चयन समिति को पसंद नही आया है.
इस मामले को लेकर बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा है कि
“चयन नीति पर बोलकर विजय और करुण ने सही नही किया है. ये केंद्रीय अनुबंध का उल्लघंन है. इस नियम के तहत कोई भी खिलाड़ी हाल में समाप्त हुए दौरे के बारे में 30 दिन तक कुछ नहीं बोल सकता. ऐसे में हैदराबाद में 11 अक्टूबर को सीओए की बैठक है और वहां इस मुद्दे को उठाया जा सकता है.”
विजय ने भी लगाया आरोप

विजय ने कहा था कि तीसरे टेस्ट मैच से बाहर किए जाने के बाद न तो मुख्य चयनकर्ता और न ही किसी अन्य व्यक्ति ने मुझसे बात की. इसके बाद किसी ने मुझ से कोई बात नहीं की. इंग्लैंड में टीम मैनेजमेंट के सदस्यों से जरूर बात हुई बस इसके अलावा कुछ नहीं.
विजय के बयान पर जताई थी हैरानी

वहीं विजय के बयान पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि यह आधारहीन बात है. प्रसाद ने कहा,
‘जहां तक मुरली विजय को बाहर करने के बाद उनसे संवादहीनता की बात है, तो मैं भी हैरान हूं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा जबकि मेरे साथी चयनकर्ता देवांग गांधी ने उन्हें सूचित कर दिया था कि किन कारणों से उन्हें बाहर किया जा रहा है.’
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मुरली विजय और करूण नायर ने तोड़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के नियम, गंवानी पड़ सकती हैं टीम इंडिया से जगह appeared first on SportzWiki Hindi.