Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद क्रिकेट स्टेडियम में बने इस मंदिर ने भारतीय टीम की बदल दी किस्मत, तब से नहीं हारी एक भी मैच

क्रिकेट स्टेडियम के अंदर मंदिर होना थोड़ा अलग लगता है पर हैदराबाद के राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में एक मंदिर मौजूद है. मैच के दौरान जब दर्शक स्टेडियम में प्रवेश करते हैं, तो एक बार उनकी नज़रें इस मंदिर पर जरुर जाती हैं. दरअसल इस मंदिर के पीछे एक कहानी जुड़ी हुई है.

बना है भगवन गणेश का मंदिर 

हैदराबाद स्टेडियम के अंदर बने मंदिर में भगवान गणेश विराजमान हैं. जब भी हम सभी अपने जीवन में असफल होते हैं, तो भगवान की शरण में ही जाते हैं. स्टेडियम में बने मंदिर के पीछे की कहानी भी असफलता से जुड़ी हुई है.

मंदिर के पुजारी हनुमंत शर्मा ने बताया कि मंदिर का निर्माण 2011 में किया गया. जिसका कारण था कि भारतीय टीम और आईपीएल की तत्कालीन स्थानीय फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स को इस मैदान पर जीत नहीं मिल रही थी.

हनुमंत शर्मा ने कहा

”इस मंदिर का निर्माण 2011 में किया गया, क्योंकि भारतीय टीम और आईपीएल की तत्कालीन स्थानीय फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स इस मैदान पर मैच नहीं जीत रहे थे. यह घरेलू टीमों के लिये अशुभ मैदान साबित हो रहा था तब पाया गया यहां वास्तुदोष है. भगवान गणेश वास्तुशास्त्र के देवता है. आप 2011 के बाद का रिकॉर्ड देखेंगे तो भारतीय टीम यहां कभी नहीं हारी.”

धोनी आते हैं मंदिर में

हनुमंत शर्मा ने बताया की धोनी मैच के दौरान मंदिर में आशीर्वाद लेने आते हैं. उन्होंने बताया

”एमएस धोनी अभ्यास सत्र के बाद यहां आकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते हैं, जो दूसरा नाम मेरे ध्यान में आ रहा है वह कर्ण शर्मा का है.”

आंकड़े बता रहे मंदिर बनने के बाद बदली किस्मत 

यहां खेले गए मैचों के आंकड़ों को देखें तो पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 2005 में वनडे मैच साउथ अफीका के खिलाफ भारत ने खेला था. इसमें भारत को पांच विकेट से हार मिली थी. इसके बाद भारत को 2007 और 2009 में भी ऑस्ट्रेलिया से हार मिली. वहीँ 2011 में भारतीय टीम ने यहां इंग्लैंड और श्रीलंका को हराया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post हैदराबाद क्रिकेट स्टेडियम में बने इस मंदिर ने भारतीय टीम की बदल दी किस्मत, तब से नहीं हारी एक भी मैच appeared first on SportzWiki Hindi.