भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पिछले काफी समय से सीमित ओवरों की टीम से बाहर हैं। इसके बावजूद वह अभी भी टेस्ट मैचों में टीम की पहली पसंद हैं। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की हार के लिए अश्विन की गेंदबाजी को भी जिम्मेदार माना जाता है। उनकी जगह पर टीम में शामिल किये गए कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
टीम में वापसी पर बोले अश्विन
30 जून 2017 को अपना अंतिम वनडे मैच खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन ने टीम में वापसी को लेकर अपनी बात रखी। क्रिकेट नेक्स्ट से बात करते हुए उन्होंने भारतीय टीम के दोनों युवा स्पिनर कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल की भी जमकर तारीफ की। इसके साथ ही वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

अश्विन ने कहा
“आपको इस बात का श्रेय कुलदीप और चहल को देना पड़ेगा कि दोनों मेरे और जड्डू की जगह टीम में आए थे और शानदार प्रदर्शन किया। आपको उनकी सराहना करनी पड़ेगी।”
कॉम्पिटिशन टीम के लिए बेहतर
इसके साथ ही अश्विन ने यह भी माना कि टीम में अगर खिलाड़ियों के बीच आपस में प्रतिस्पर्धा अच्छी बात है और मैं आपनी बारी का इंतजार कर रहा हूँ। उन्होंने आगे कहा
“आप कितनी बार देखते हैं कि मेरे और जड्डू जैसा गेंदबाज टीम से बाहर रहता है। कुलदीप और चहल ने मिले मौके को दोनों हाथों से लपका है। मेरे लिए अभी अपनी बारी का इंतजार करने का समय है। जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं उसे लेने को तैयार हूँ।”
विश्वकप 2011 विजेता टीम के सदस्य हैं अश्विन

आईपीएल में किंग्स इलेवेन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन 2011 विश्वकप जीतने वाले भारतीय टीम का हिस्सा थे। हरभजन सिंह के टीम से बाहर होने के बाद से वह भारत के मुख्य स्पिनर भी रहे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भी टीम को जीत दिलाने में अश्विन की अहम भूमिका थी, लेकिन 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में लचर प्रदर्शन के टीम में उनके और जडेजा की जगह कुलदीप और चहल को मौका दिया। दोनों ही गेंदबाजी ने मिले मौके का पूरा फायदा उठाया।
The post कुलदीप और चहल की अश्विन ने किया तारीफ़, लेकिन वनडे में वापसी पर बोल गये ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.