Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी बनें बेन स्टोक्स, ऐसे फिनिश किया मैच

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर है. पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में हार के साथ श्रीलंका का सीरीज़ जीत का सपना टूट चुका है. हालांकि अब भी वो बाकी बचे दो मैच जीतकर घरेलू मैदान पर सीरीज़ गंवाने से बच सकता है क्योंकि पहले मैच बारिश से धुलने के बाद इंग्लैंड 2-0 से आगे है.

बेन स्टोक्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की

इस मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. जब इंग्लैंड को जीत के लिए 16 गेंद में 4 रन की जरूरत थी तब अचानक उनके अंदर महेंद्र सिंह धोनी की आत्मा आ गई और उन्होंने छक्का मार कर ये मैच इंग्लैंड को जीता दिया. नीचे विडियो में देखिए कैसे उन्होंने ये कारनामा किया.

150 रन  ही बना पाई श्रीलंका की टीम 

इस मैच को शुरू होने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा.  इस मुकाबले को बारिश की वजह से छह घंटे का लंबा इंतज़ार करना पड़ा. इसके बाद मैच को 21-21 ओवर का कर दिया गया. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका की टीम 21 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना सकी.

श्रीलंका टीम आदिल रशीद की फिरकी गेंदबाजी के जाल में बुरी तरह फंस गई और जल्द ही चार विकेट गंवा दिए. वहीं टॉम कुरन ने भी श्रीलंका के तीन विकेट अपने नाम किए. श्रीलंका के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहें. लगातार विकेटों के गिरने की वजह से श्रीलंकाई बड़ा स्कोर नहीं बना पाई.

इऑन मॉर्गन ने खेली कप्तानी पारी 

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इऑन मॉर्गन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 रन की पारी खेली. टीम के सलामी बलेबाज जेसन रॉय ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 गेंदों में 41 रन बना दिए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी बनें बेन स्टोक्स, ऐसे फिनिश किया मैच appeared first on SportzWiki Hindi.