Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के आगे झुका बीसीसीआई, दी ये अनुमति

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन के कारण विश्व के महान खिलाडिय़ों में शामिल हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली लगातार अपने बल्ले से दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह प्रत्येक सीरीज में कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब हो रहे हैं।

..तो इस कारण गब्बर की पत्नी आयशा हमेशा नजर आती हैं कैप में

शायद यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी उनके आगे झुकना पड़ रहा है। विराट कोहली के कारण तो बीसीसीआई ने अपने नियम में बदलाव करते हुए राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटरों की पत्नियों एवं प्रेमिकाओं को उनके साथ विदेश दौरे पर जाने की अनुमति तक दे दी है।

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों मेें शुमार विराट कोहली ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से पत्नियों को विदेशी दौरे पर ले जाने के नियम में बदलाव करने की अपील की थी।

B'day Spl : इस खिलाड़ी ने दिया अनिल कुंबले को मैदान में 'जंबो' नाम

अब मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रेाल बोर्ड का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति ने टीम इंडिया के खिलाडिय़ों को उनकी पत्नियों और प्रेमिकाओं को विदेशी दौरे पर ले जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

हालांकि प्रशासकों की समिति ने खिलाडिय़ों को किसी विदेश दौरा शुरू होने के 10 दिन बाद से दौरे की समाप्ति तक पत्नियां एवं प्रेमिकाओं को साथ रखने की छूट दी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 वनडे मैच खेलते ही भारत इस मामलें में बनेगा नंबर वन

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पिछले नियम के अनुसार विदेशी दौरे पर भारतीय टीम का खिलाड़ी अपनी पत्नी को केवल दो सप्ताह के लिए अपने साथ रख सकता था।