भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का अंतरराष्ट्रीय करियर विवाद और उतार चढ़ाव भरा रहा है। ठाकुर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्हें हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने अभी तक पाने 1 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।
डेब्यू से शुरू हुआ विवाद

शार्दुल ठाकुर ने अपने डेब्यू मैच में जर्सी नंबर 10 पहना था। यह नंबर भारत के लिए क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पहना करते थे। लोगों और मीडिया को शार्दुल का दस नंबर जर्सी पहनना बिलकुल पंड नहीं आया।
इसपर विवाद काफी तेजी से बढ़ा और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनपर और बीसीसीआई पर नंबर बदलने का दबाव बनाया। अंत में बीसीसीआई ने टीम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस नंबर को अनऑफिशियली रिटायर कर दिया।
फ्लॉप होने के बाद भी मौके

घरेलू मैचों में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुछ खास नहीं किया है। 5 वनडे मुकाबले में उन्होंने 6 विकेट चटकाए हैं। इसमें एक ही मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट लिए थे। एशिया कप में हांगकांग जैसी छोटी टीम के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 41 रन दे दिए।
वनडे में उन्होंने 6 से ज्यादा की इकॉनमी से रन भी दिए हैं। इसके बावजूद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में जगह मिली। यह बात सभी के समझ से परे थी कि उन्हें क्यों मौका मिला।
टेस्ट डेब्यू पर चोटिल

हर क्रिकेटर का सपना होता है टेस्ट मैच खेलना। वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में शार्दुल ठाकुर को मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला। भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले वह 294वें खिलाड़ी हैं।
मैच में 10 गेंद फेंकने के बाद ही उनके कमर के नीचे परेशानी हुई और मैदान छोड़कर जाना पड़ा। भारतीय पारी में वह जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी करने जरुर आए लेकिन उन्हें देखकर साफ हो रहे था कि वह सही से चल भी नहीं पा रहे।
The post विवाद और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है शार्दुल ठाकुर का अंतरराष्ट्रीय करियर appeared first on SportzWiki Hindi.