Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेनिस : शानदार प्रदर्शन के साथ क्समबर्ग ओपन में मुगुरुजा ने किया विजयी आगाज

लक्समबर्ग| स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गर्बिने मुगुरुजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां लक्समबर्ग ओपन के अपने पहले मुकाबले में स्टेफनी वोगेले को मात दी। मुगुरुजा ने एकल वर्ग के मुकाबले में स्विट्जरलैंड की खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित किया।
दूसरी वरीय स्पेनिश खिलाड़ी ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले ही गेम में वोगेले की सर्विस ब्रेक की। इसके बाद, मुगुरुजा की सर्विस शानदार रही और उन्होंने सीधे आठ गेम जीते।

वर्ष 2017 में विंबलडन का खिताब जीतने वाली मुगुरुजा ने पूरे मैच में सर्विस पर केवल पांच अंक गंवाए।

The post टेनिस : शानदार प्रदर्शन के साथ क्समबर्ग ओपन में मुगुरुजा ने किया विजयी आगाज appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.