श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या पर आईसीसी एंटी करप्शन यूनिट ने चार्ज लगाया है। आईसीसी की तरफ से सिर्फ 2 आर्टिकल बताए गए हैं जिसके तहत जयसूर्या पर यह आरोप लगे हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह श्रीलंका टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं। जयसूर्या ने 1989 से 2011 तक श्रीलंका टीम के लिए खेला था।
इन आर्टिकल के तरह लगे आरोप

श्रीलंका को विश्व कप विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सनथ जयसूर्या पर आईसीसी एंटी करप्शन की आर्टिकल 2.4.6 और आर्टिकल 2.4.7 के तहत आरोप लगे हैं।
2.4.6 में एंटी करप्शन यूनिट द्वारा किए गए किसी भी जांच के साथ सहयोग करने से इनकार करना करना शामिल है। वहीं आर्टिकल 2.4.7 में एंटी करप्शन यूनिट द्वारा किए जा सकने वाले किसी भी जांच को बाधित या देरी करना शामिल है।
14 दिन में माँगा गया जबाव

सनथ जयसूर्या को उनपर लगे आरोपों के जबाव देने के लिए 14 दिनों का समय दिया गया है। इसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी। इसके अलावा आईसीसी की तरफ से इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
अब देखने वाली बात होती है कि जयसूर्या कब तक और क्या जबाव देते हैं। अभी उनकी तरफ से इन आरोपों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
ऐसा रहा अंतरराष्ट्रीय करियर

श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज रहे सनथ जयसूर्या की गिनती क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में होती है। उन्होंने श्रीलंका के लिए 445 वनडे, 110 टेस्ट और 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। वनडे क्रिकेट में पॉवरप्ले का फायदा उठाना सबसे पहले जयसूर्या ने ही 1996 विश्व कप में शुरू किया था।
उनके नाम बीस हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं। इसके साथ ही उन्होंने 440 विकेट भी चटकाए थे। वनडे मैच में 10 हजार से ज्यादा रन और 300 विकेट लेने वाले वह दुनिया के एक मात्र खिलाड़ी भी हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सनथ जयसूर्या पर लगा आईसीसी एंटी करप्शन नियम का उल्लंघन करने का आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.