वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में करुण नायर को जगह नहीं मिली। इसके बाद करुण नायर ने एक इंटरव्यू में चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े किये। भारत के लिए टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाने सिर्फ दूसरा बल्लेबाज का टीम से बाहर होना सभी के समझ से परे हैं। करुण के अवल खड़े करने के बाद मुख्य चयनकर्ता एमके प्रसाद ने सफाई दी है।
करुण से हुई थी बात

इंटरव्यू में करुण नायर ने चयनकर्ताओं पर यह सवाल उठाये थे कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया लेकिन उनसे बात तक नहीं की गई। उनकी इस बात को मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है। प्रसाद ने कहा कि उनके साथी चयनकर्ता देवांग गाँधी ने करुण से एन्ग्लाद में बार की थी। उन्होंने कहा
“मेरे साथी देवांग गाँधी ने इंग्लैंड में करुण से बात कि थी ताकि वह हतोत्साहित ने हों। हमारी तरफ से उन्हें मौके का इंतजार करने को कहा गया था। हमने उनसे यह भी कहा कि उन्हें रणजी ट्रॉफी और इंडिया ए के लिए रन बनाना जारी रखना होगा।”
करुण ने चयनकर्ताओं पर उठाये थे सवाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिलने के बाद करुण नायर ने क्रिकबज से बात की थी। वहां नायर ने बताया था कि चयनकर्ताओं में उनसे कोई बात नहीं की है। उन्हें पता भी नहीं है कि बिना मौका दिए उन्हें टीम से क्यों ड्रॉप कर दिया गया।
करुण के इस आरोप के बाद चयनकर्ताओं पर लगातार सवाल उठने लगे थे। मामला इतना बढ़ गया कि एमएसके प्रसाद को सामने आना पड़ा।
किसी बात में सच्चाई

दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद यह पता नहीं चलता कि कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच लेकिन सवाल अभी भी वही है। करुण नायर को टीम से क्यों बाहर किया गया। अपने तीसरे ही मैच में तीसरा शतक बनाने वाले नायर को उनके बाद सिर्फ 3 मैच खेलने का मौका मिला है।
इंग्लैंड दौरे पर उन्हें लगातार बाहर रखा गया और उनसे पहले डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी को खेलने का मौका मिल गया।
The post करुण नायर और चयनकर्ता विवाद, जाने कौन सही और कौन गलत? appeared first on SportzWiki Hindi.