Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने खुद बताया रवि शास्त्री और अनिल कुंबले के कहने के बाद भी क्यों नहीं लेते अभ्यास मैच में हिस्सा

virat kohli

इस वजह से विराट कोहली कभी नहीं रहते अभ्यास मैच के पक्ष में :

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में दो अभ्यास मैच की मांग की हैं. बीसीसीआई भी उनकी इस मांग को पूरा करने की सोच रही हैं.

भारतीय टीम को 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. इस टेस्ट सीरीज से पहले कोच रवि शास्त्री चाहते हैं, कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की परिस्थियों को समझने के लिए दो अभ्यास मैच खेले.

कोहली नहीं रहे कभी अभ्यास मैच के पक्ष में 

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कभी भी अभ्यास मैच के पक्ष में नहीं रहे हैं. भारतीय टीम के कप्तान ने हमेशा ही अभ्यास मैच से परहेज किया हैं.

साउथ अफ्रीका दौरे में जहां भारतीय टीम ने एक भी अभ्यास मैच नहीं खेला था. वहीं इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम ने सिर्फ तीन दिन का एक अभ्यास मैच खेला था.

अभ्यास मैच में क्वालिटी गेंदबाजी ना मिले, तो उसका कोई मतलब नहीं 

This series is a good opportunity for youngsters: Kohli

आपकों बता दें, कि विराट कोहली यह मानते हैं, कि अभ्यास मैच में क्वालिटी गेंदबाजी खेलने के लिए नहीं मिलती हैं, इसलिए अभ्यास मैच का कोई मतलब नहीं रहता हैं.

उनका मनना हैं, कि अभ्यास मैच का तब तक कोई फायदा नहीं हैं. जब तक आप क्वालिटी गेंदबाजी के खिलाफ ना खेले. बता दें, कि अभ्यास मैच में मेजबान देश अपनी घरेलू टीम को ही मेहमान टीम के खिलाफ उतारते हैं.

अभ्यास मैच को लेकर ये शब्द कह चुके हैं कोहली 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद माइकल होल्डिंग को दिए गये एक इंटरव्यू में प्रैक्टिस मैच को लेकर कहा था, कि “बहुत से लोग प्रैक्टिस मैच ना खेलने की बात कर रहे हैं, लेकिन आप मैच में उन गेंदबाजो के खिलाफ खेलते हैं. जो क्वालिटी गेंदबाज होते हैं. 

अगर आपकों प्रैक्टिस मैचों में क्वालिटी गेंदबाज नहीं मिल रहे हैं, तो इसकी कोई आवश्यकता नहीं है  और फिर इसका कोई मतलब नहीं रह जाता हैं. फिर यह इस प्रकार है, कि जैसे आपने अपने समय का सही उपयोग नहीं किया हो. 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली ने खुद बताया रवि शास्त्री और अनिल कुंबले के कहने के बाद भी क्यों नहीं लेते अभ्यास मैच में हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.