Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरा वनडे: जसप्रीत बुमराह ने की भारतीय टीम में धमाकेदार वापसी

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे शृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीसरे मैच में शानदार वापसी की है।पुणे में खेल जा रहे इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने शुरुआत में ही वेस्टइंडी के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर मुसिबत में डाल दिया है।

वनडे टीम से हुई ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और उपकप्तान की छुट्टी, अब ये करेंगे नेतृत्व

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम को पहला झटका 25 रन के योग पर दिया। उन्होंने चन्द्रपाल हेमराज को केवल 15 रन के निजी स्कोर पर ही पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबा किरोन पावेल को रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाया।

IndvWi : तीसरे वनडे मैच में भारत के ये खिलाड़ी बना सकते है ये बड़े रिकॉर्ड

समाचार लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने 13.2 ओवर में 56 रन बना लिए हैं। शिमोन हेटमयर 1 और सैमुअल्स सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। मेहमान टीम को तीसरा झटका खलील अहमद ने दिया। इससे पहले इस मैच में के लिए भारतीय टीम में रवीन्द्र जडेजा और मोहम्मद शमी के स्थान पर जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर को शामिल किया गया।

जन्मदिन विशेष: इन विवादों से रहा है डेविड वार्नर का नाता

वेस्टइंडीज: किरोन पावेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), मार्लन सैमुअल्स, शिमोन हेटमेयर, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलन, एशले नर्स, केमार रोच, ओबेड मैककोय।

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (विराट कोहली), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजेंद्र चहल।