स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों #MeToo कैंपेन सुर्खियों में छाया हुआ है। एक के बाद एक बॉलीवुड एक्ट्रेस और स्पोर्ट्स खिलाड़ी अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर खुलासा कर रही है। अब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अपने साथ हुए ;मानसिक प्रताड़ना और चयन में भेदभाव की शिकायत का मुद्दा उठाया।
Maybe I should talk about the mental harassment I had to go through... #metoo
— Gutta Jwala (@Guttajwala) October 9, 2018
बैडमिंटन में देश के लिए डबल्स मैच खेलने वाली ज्वाला ने कहा, उन्होंने बताया जो मेरे साथ हुआ है वो मौजूदा ;मी टू खुलासों के अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा, ;शायद मुझे भी उस मानसिक प्रताड़ना की बात करनी चाहिए जिससे मैं गुजरी....#MeToo
Since 2006.since this person became the chief ..threw me out of national team inspite of me being a national champion.the latest was when I returned from https://t.co/Ag37TlXFd3 out of national team https://t.co/OVhyvFNAN9 of the reasons I stopped playing!!
— Gutta Jwala (@Guttajwala) October 9, 2018
कई ट्वीट करते हुए न तो किसी का नाम लिया और न ही यौन उत्पीड़न के किसी मामले का जिक्र किया। राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता ज्वाला ने चयन में उन्हें निशाना बनाए जाने के आरोपों को एक बार फिर दोहराया। ज्वाला ने आरोप लगाते हुए कहा, ;साल 2006 से, इस व्यक्ति के प्रमुख बनने के बाद से... राष्ट्रीय चैंपियन होने के बावजूद मुझे राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया। सबसे नवीनतम मामला तब का है जब मैं रियो से लौटी। मुझे फिर राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया। एक कारण बताया गया कि मैंने खेलना छोड़ दिया है!!
So when this person couldn’t get through to me...he threatened my partners harassed them...made sure to isolate me in every manner...even after Rio...the one who I was gonna play mixed with was threatened..and I was just thrown out of the team..
— Gutta Jwala (@Guttajwala) October 9, 2018
वहीं आपको जानकारी में बता दें, ज्वाला गुट्टा के लंबे समय से मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद के साथ मतभेद रहे हैं। इस दौरान ज्वाला ने यह आरोप भी लगाए कि वह पूरी तरह से एकल खिलाड़ियों पर ध्यान देते हैं और युगल खिलाड़ियों की अनदेखी करते हैं। ज्वाला ने हालांकि किए गए ट्वीट में गोपीचंद का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारा उनकी तरफ ही था।
Herald