Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने दस दिनों में ही दूसरी बार जीता एशिया कप 

खेल डेस्क। हाल ही भारत ने एकदिवसीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कारण भारत ने दस दिनों के अन्दर ही दूसरी बार एशिया कप पर कब्जा किया है।

अब ये पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हुआ दुर्घटना का शिकार, लगी कई गंभीर चोटें

जी हां, भारत की सीनियर टीम 28 सितम्बर को बांग्लादेश को शिकस्त देकर एशियाई चैम्पियन बनी थी। अब जूनियर टीम ने भी रविवार को श्रीलंका को हराकर एशिया कप पर कब्जा किया। सीनियर टीम ने जहां रिकॉर्ड सातवीं बार और जूनियर टीम ने छठी बार ये खिताब अपने नाम किया है।

राशिद खान ने एक ओवर में चार छक्के लगाकर बनाए 28 रन

क्रिस गेल सहित वेस्टइंडीज के ये चार दिग्गज भारत के खिलाफ वनडे शृंखला में नहीं दिखा पाएंगे अपना जलवा

यशस्वी जायसवाल (85) की अर्धशतकीय पारी के बाद हर्ष त्यागी (6 विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में 144 रन के विशाल स्कोर से शिकस्त देकर एशिया कप जीता।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 304 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में हर्ष त्यागी के तूफान के सामने श्रीलंका की पूरी टीम 38.4 ओवर में 160 रन पर ही ढेर हो गई।

हर्ष त्यागी ने 10 ओवर में 38 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के कारण यशस्वी जायसवाल को मैन ऑफ ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय सीनियर टीम ने बांग्लादेश को खिताबी मुकाबले में शिकस्त देकर सातवीं बार एशिया कप जीता था।