Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेनिस : डब्ल्यूटीए फाइनल्स के मैच में स्टीफंस ने ओसाका को मात दी 

सिंगापुर| अमेरिका की युवा टेनिस खिलाड़ी स्लोआने स्टीफंस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूटीए फाइनल्स के एक मैच में अमेरिकी ओपन की मौजूदा विजेता नाओमी ओसाका को मात दी। पिछले साल अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने वाली स्टीफंस ने जापान की खिलाड़ी ओसाका को 7-5, 4-6, 6-1 से मात दी।
इस टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ी पहली बार हिस्सा ले रही हैं। हालांकि, स्टीफंस ने दर्शाया है कि वह ओसाका से प्रबल दावेदार हैं। ओसाका को इस मैच में स्टीफंस के खिलाफ खेल के दौरान असहज देखा जा रहा था।

मैच के बाद स्टीफंस ने कहा, “मुझे इस बात की जानकारी थी कि ओसाका अच्छा खेलती हैं और ऐसे में उन्हें हराने के लिए मुझे उनसे भी बेहतर प्रदर्शन की जरूरत थी। मैंने कभी हार नहीं मानी। मैं जीतकर और अच्छा प्रदर्शन कर बेहद खुश हूं।”

The post टेनिस : डब्ल्यूटीए फाइनल्स के मैच में स्टीफंस ने ओसाका को मात दी  appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.