Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले प्रशंसक के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद 
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच उप्पल स्टेडियम में दूसरे क्रिकेट टेस्ट में कथित रूप से सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले प्रशंसक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर पी वेंकटेश्वरलू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के कदापा जिले में रहने वाले 19 वर्षीय मोहम्मद खान के खिलाफ गैर कानूनी रूप से स्टेडियम में प्रवेश करने का मामला दर्ज कराया गया जिसने सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के नजदीक जाने की कोशिश की थी। यह घटना सुबह के सत्र में हुई। एक घंटे का खेल होने पर एक दर्शक ने बैरिकेड लांघकर विराट की तरफ तेज दौड़ लगाई और जोर से उन्हें गले लगा दिया। इसके बाद उसने कप्तान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। विराट इस व्यक्ति से बचने की कोशिश करते रहे। बाद में सुरक्षाकर्मी उसे बाहर ले गए। राजकोट में पहले टेस्ट मैच के दौरान भी ऐसी घटना घटी थी जब दो दर्शक मैदान के अंदर घुस गए थे और उन्होंने कोहली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की थी।