Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन चार खिलाड़ियों ने खेल लिया अपना अंतिम एशिया कप, अगली बार नहीं आयेंगे नजर

हाल में ही संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में एशिया कप 2018 खेला गया था. भारतीय टीम ने एशिया कप 2018 को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत लिया था.

आपकों बता दें, कि इस एशिया कप 2018 में चार ऐसे खिलाड़ी खेले थे. जिनका शायद यह आखिरी एशिया कप था. अब शायद यह चार  खिलाड़ी अपनी बढ़ती उम्र के चलते अगला एशिया कप नहीं खेल पाएंगे.

आइये डालते हैं चार ऐसे खिलाड़ियों पर एक नजर :

मशरफे मुर्तजा 

मशरफे मुर्तजा ने एशिया कप 2018 में बांग्लादेश की कप्तानी की थी और अपनी टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया था, लेकिन शायद यह उनका आखिरी एशिया कप था.

वह टी-20 क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और अब वह 2019 वनडे विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं. ऐसे में लगता हैं, वह अपना आखिरी एशिया कप खेल चुके हैं. इन्होने 2018 एशिया कप के 6 मैचों में 6 विकेट हासिल किये थे.

शोएब मलिक 

शोएब मलिक की उम्र 37 के पार हो चुकी हैं और वह इस बात का ऐलान कर चुके हैं, कि वह 2019 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे.

ऐसे में यह तय हैं, कि शोएब मलिक अपना आखिरी एशिया कप खेल चुके हैं. शोएब मलिक ने इस एशिया कप में 70.33 की शानदार औसत से 211 रन बनाये थे.

लसिथ मलिंगा 

लसिथ मलिंगा ने इस एशिया कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 मैचों में 5 विकेट हासिल किये थे, लेकिन यह माना जा रहा हैं, कि उनका यह आखिरी एशिया कप था.

वह 35 से ज्यादा की उम्र के हैं. ऐसे में किसी भी तेज गेंदबाज के लिए अपनी वहीं फिटनेस बरकरार रखना बहुत मुश्किल होता हैं. इसलिए तय हैं, कि मलिंगा भी अपना आखिरी एशिया कप खेल चुके हैं.

एमएस धोनी 

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का भी यह आखिरी एशिया कप ही था. वह ज्यादा से ज्यादा साल 2019 विश्व कप तक और खेलेंगे, इसलिए यह लगभग तय हैं, कि एमएस धोनी भी अपना एशिया कप खेल चुके हैं.

एमएस धोनी ने एशिया कप 2018 में कुल 6 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 77 रन बनाये थे. इस दौरान उनके स्ट्राइक रेट की काफी आलोचना भी हुई थी.

The post इन चार खिलाड़ियों ने खेल लिया अपना अंतिम एशिया कप, अगली बार नहीं आयेंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.