Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उप्र रणजी टीम के कप्तान अक्षदीप नाथ और अंकित राजपूत हुए यो यो टेस्ट में फेल, फिर रैना पर टीम की जिम्मेदारी

खिलाड़ियों की फिटनेस को मापने के पैमाने यो यो टेस्ट में उत्तर प्रदेश रणजी टीम के कप्तान अक्षदीप नाथ और आईपीएल में अभी तक कई टीमों के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज अंकित राजपूत फेल हो गए हैं. हालांकि इसके बाद भी वह टीम का हिस्सा बने रहेंगे. खिलाड़ियों का 21 अक्टूबर को बेंगलुरु के एनसीए में ये टेस्ट हुआ था.

भारतीय टीम में कोई भी खिलाड़ी बिना यो यो टेस्ट पास किए टीम में शामिल नहीं हो सकता है. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर चुने गए अम्बाती रायडू ये टेस्ट पास न कर पाने की वजह से टीम से बाहर हो गए थे. वहीं रणजी में इस नियम को ज्यादा सख्ती से लागू नहीं किया जाता.

अक्षदीप और अंकित के अलावा ये खिलाड़ी भी हुए फेल 

ये भी पढ़ें –  आखिरी वनडे मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी निगाह

उत्तर प्रदेश रणजी टीम के 35 संभावितों को यो यो टेस्ट देना था. मगर सभी ने ये टेस्ट नहीं दिया. देने वालों में अक्षदीप और अंकित के अलावा सौरभ कुमार, इम्तियाज अहमद, नावेद अहमद और दीपेन्द्र फेल हो गए. जबकि मोहसिन खान चोटिल गए और ध्रुव प्रताप सिंह, विनीत पंवार, रजत गोएल, हिमांशू, असनोरा और कार्तिक त्यागी ने ये टेस्ट नहीं दिया.

वहीं एक हैरान करने वाली बात ये भी है कि गोपाल शर्मा की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने जिन 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है उसमें यो यो टेस्ट में सबसे ज्यादा 17.3 अंक हासिल करने वाले अर्जुन जुयाल का नाम ही शामिल नहीं है.

अर्जुन भारत अंडर 19 टीम के कप्तान रह चुके हैं. पिछले वर्ष इंडिया ए के लिए खेलने वाले शिवम् चौधरी को उप्र टीम में शामिल नहीं किया गया है. शिवम ने 16.5 का स्कोर लाकर यो यो टेस्ट पास किया.

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना की जगह इस बार रणजी टीम में अक्षदीप को कप्तान बनाया गया है. पर अब यो यो टेस्ट में असफल होने के बाद सवाल उठ रहा है कि जब कप्तान ही अनफिट है तो बाकी खिलाड़ियों के लिए क्या कहा जा सकता.

ये भी पढ़ें – माइकल वान भी हुए विराट के फैन दिया ये नया नाम

The post उप्र रणजी टीम के कप्तान अक्षदीप नाथ और अंकित राजपूत हुए यो यो टेस्ट में फेल, फिर रैना पर टीम की जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.