Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गैरेथ बेल चोटिल होने के कारण टीम से हुए बाहर

कार्डिफ| वेल्स और स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के स्टार फारवर्ड गैरेथ बेल चोटिल होने के कारण स्पेन के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मुकाबले के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। बेल शनिवार को स्पेनिश लीग में आल्वेस के खिलाफ हुए मुकाबले में चोट के कारण 80वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए थे।
29 वर्षीय बेल स्पेन के खिलाफ नहीं खेलेंगे जबकि 16 अक्टूबर को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले यूरोपीय नेशन्स लीग के मुकाबले में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

वेल्स के मुख्य कोच रायन गिग्स ने कहा, “बेल की मांसपेशियों में चोट है जिसके कारण वह स्पेन के खिलाफ नहीं खेलेंगे। हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते और हम रोज उनके हालात का जायजा ले रहे हैं।”

The post गैरेथ बेल चोटिल होने के कारण टीम से हुए बाहर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.