भारतीय टीम से पिछले काफी वक्त से बाहर चल रहे गौतम गंभीर और पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी का छत्तीस का आंकड़ा रहा है. दोनों खिलाड़ी फील्ड पर कई बार झगड़ते देखे गए. कुछ समय पहले अफरीदी ने कश्मीर को लेकर एक ट्वीट किया था जिस पर गंभीर ने उन्हें करारा जवाब दिया था. वहीं अब दूसरी ओर उन्होंने अफरीदी की तारीफ की है.
दरसल दशहरा के दिन अमृतसर में एक ट्रेन हादसा हो गया था. रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देख रहे थे. इसी दौरान आई तेज रफ़्तार ट्रेन की चपेट में कई लोग आ गए जिसमें कई जानें गयीं.
अफरीदी ने जताया दुःख

शाहिद अफरीदी ने अमृतसर ट्रेन दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर लिखा ”भारत में हुई वास्तव में दुखद घटना है. इस घटना से प्रभावित लोगों को अल्लाह इस नुकसान से निकलने की ताकत दे. अल्लाह हम सभी की रक्षा करें.”
ये भी पढ़ें – भारत के इस खिलाड़ी के नाम है 123 बार बोल्ड होने का शर्मनाक रिकॉर्ड
Really tragic incident in India. Condolences with the affected families may Allah give them the strength to overcome the loss. May Allah protect us all.
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) October 19, 2018
गौतम गंभीर ने शाहिद की सराहना की
गौतम गंभीर ने एक ट्वीट करते हुए शाहिद अफरीदी की संवेदना पर उनकी सराहना की. उन्होंने लिखा ”हमारे और शाहिद के बीच इतिहास रहा है. लेकिन अमृतसर ट्रेन दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के लिए व्यक्त किया गया दुःख उनका सराहनीय है. मुझे यकीन है कि उनके इस भाव का भारत में हर कोई स्वागत करेगा.” इसके साथ उन्होंने शोएब अख्तर को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने भी संवेदना व्यक्त की थी.
While there may be history between me and @SAfridiOfficial but i really appreciate his gesture of expressing grief for d families of Amritsar train accident victims. Am sure everyone in India welcomes such gestures. A big thanks to @shoaib100mph too for his condolences. https://t.co/9HS8MAQO14
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 25, 2018
ये भी पढ़ें – यह पांच युवा भारतीय खिलाड़ी थे चयन के हक़दार
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post गौतम गंभीर ने चौंकाते हुए पहली बार इस वजह से की शाहिद अफरीदी की तारीफ appeared first on SportzWiki Hindi.