Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चार ऐसे युवा भारतीय खिलाड़ी, जो भविष्य में बने महान

टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट है जहां क्रिकेट खिलाड़ी की असली परीक्षा होती है. इसमें सबसे ज्यादा चुनौती होती है. ऐसे में 18 वर्ष की आयु के आसपास ही इस फॉर्मेट में कदम रखकर चुनौतियों का सामना करना आसान नहीं होता.

हम आपको चार ऐसे ही चार भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बतौर युवा टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा और एक बड़े खिलाड़ी बने.

4. इशांत शर्मा 

इशांत शर्मा ने 18 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. इशांत के पास तेज गेंदबाजी की शानदार प्रतिभा है. यही कारण है कि उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने के एक साल के अंदर ही देश के लिए टेस्ट मैच में डेब्यू किया.

इशांत ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी लाइन और लेंथ से काफी प्रभावित किया. 2007-8 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इशांत ने उस समय के जबरदस्त बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को खासा परेशान किया था. इसके बाद इशांत निरंतरता नहीं बनाए रख पाए. पर कुछ समय में ही इशांत ने फिर वापसी की और तब से वह लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.

3. रवि शास्त्री 

18 वर्ष की उम्र में बतौर स्पिनर रवि शास्त्री ने भारतीय टीम में प्रवेश किया था. इसके बाद वह टीम के ओपनर बल्लेबाज बने. शास्ती ने अपने क्रिकेट करियर में लगभग हर नंबर पर बल्लेबाजी की.

शास्त्री गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से शानदार रहे. उन्होंने 80 टेस्ट मैच भारत के लिए खेले, जिसमें 3830 रन बनाए और 151 विकेट लिए.

2. हरभजन सिंह 

17 वर्ष की उम्र में टेस्ट में डेब्यू करने वाले हरभजन सिंह भारत के एक सफल स्पिनर गेंदबाज बने. हरभजन ने अपना डेब्यू टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1998 में बंगलौर में खेला था. हरभजन भारत के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी रहे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरभजन द्वारा ली गयी हैट्रिक एक यदागार हैट्रिक है. हरभजन ने 103 टेस्ट मैच भारत के लिए खेले हैं, जिसमें उहोने 417 विकेट लिए.

1. सचिन तेंदुलकर 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 16 साल उम्र में ही डेब्यू किया था. सचिन का ये डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ रहा था. उस समय उन्होंने वसीम अकरम और वकार युनिस जैसे गेंदबाजों का सामना किया.

सचिन ने 200 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 15921 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से रिकॉर्ड 51 शतक निकले. रन और शतक के मामले में वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. अभी तक इस आंकड़े को कोई भी बल्लेबाज नहीं छू पाया है.

The post टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चार ऐसे युवा भारतीय खिलाड़ी, जो भविष्य में बने महान appeared first on SportzWiki Hindi.