ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज दुबई में खेला गया. आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीता. इस दौरान उन्होंने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. वहीं उनके अलावा पाकिस्तान की तरफ से आज विस्फोटक बल्लेबाज़ फखर ज़मान ने टेस्ट क्रिकेट में आज डेब्यू किया.
पाकिस्तान के बल्लेबाज़ हुए फेल

टॉस हार के बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. पाकिस्तान का पहला विकेट केवल 5 रन के स्कोर पर गिर गया, जब तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने मोहम्मद हफीज (4) को चलता किया. इसके बाद नाथन लॉयन और मार्नस लबशायन ने मिलकर शीर्ष क्रम को बिखेर दिया. 57 के स्कोर पर पाकिस्तान टीम ने अपने पांच विकेट खो दिए थे.

यहां से फख़र जमां ने कप्तान सरफराज के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच 147 रनों की शानदार बनी. 59वें ओवर में लबशायन ने फख़र को एलबीडब्ल्यू आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई, जिसके बाद नए बल्लेबाज बिलाल आसिफ (12) भी लबशायन के शिकार बने. 73वें ओवर में कप्तान सरफराज भी 94 के स्कोर पर लबशायन की गेंद पर कैच आउट होकर शतक से चूक गए. पाकिस्तान की पूरी टीम 282 के स्कोर पर सिमट गई.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सीनियर स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन ने 4 विकेट लिए. वही युवा मार्नस लबशायन ने 3 विकेट झटके. मिचेल स्टार्क के खाते में 2 और मिचेल मार्श के खाते में एक विकेट आया.
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही:

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत आज कुछ ख़ास नही रही. पिछले मैच के हीरो उस्मान ख्वाजा कुछ ख़ास नही रही. ख्वाजा सिर्फ 3 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद नाइटवाचमैन पिटर सिडिल 4 रन बना के आउट हो गए. दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 20 रन पर दो विकेट खो दिए थे.मैदान पर फिंच टिके हुए है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया भी बैकफुट पर खड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.