श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजोलो मैथ्यूज के लिए संयुक्त अरब अमीरात में पिछले महीनें खेले गए एशिया कप में बहुत ही शर्मसार होना पड़ा था। एंजेलो मैथ्यूज की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम का लचर प्रदर्शन रहा।

एंजेलो मैथ्यूज को खराब फिटनेस के कारण टीम से ही होना पड़ा था बाहर
जिसके चलते श्रीलंका को अफगानिस्तान और बांग्लादेशी टीमों के हाथों हारकर टूर्नामेंट के पहले ही दौर से बाहर पड़ा। इस हार की आंच एंजेलो मैथ्यूज पर इस कदर आयी कि उन्हें कप्तानी से तो हाथ धोना ही पड़ा साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया गया।

एंजेलो मैथ्यूज को टीम से बाहर करने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनकी एक बहुत ही खराब फिटनेस रही। श्रीलंका के इस सबसे अनुभवी खिलाड़ी को अपनी सुस्त फिटनेस के कारण निराशाजनक रूप से टीम से बाहर होना पड़ा था।
कड़ी मेहनत कर मैथ्यूज ने यो-यो टेस्ट को किया पास
लेकिन टीम से बाहर होने के बाद अपनी फिटनेस पर एंजेलो मैथ्यूज ने कड़ी मेहनत की और इसका नतीजा ये हुआ कि उन्होंने फिटनेस टेस्ट की सबसे कठिन प्रक्रिया यो-यो टेस्ट के बाधा को पार करने में सफलता हासिल की।

जी हां श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टीम से बाहर होने के बाद फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। सोमवार को मैथ्यूज ने यो-यो टेस्ट की बाधा को पार कर दिखा दिया है कि वो अब एक बार फिर से टीम में खेलने को तैयार हैं।
खुद ने किया यो-यो टेस्ट पास करने का खुलासा
इसका खुलासा खुद श्रीलंका पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर किया। जिसमें उन्होंने एक तस्वीर श्रीलंका के दो और खिलाड़ियों के साथ शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि यो-यो टेस्ट, स्किन फोल्ड टेस्ट, फिटनेस टेस्टिंग। इन तीनों के साथ उन्होंने सही का टिक लगाया है।
Yo-yo test
skin fold test
#fitnesstesting
pic.twitter.com/hpjzv37mMm
— Angelo Mathews (@Angelo69Mathews) October 16, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजोलो मैथ्यूज ने यो-यो टेस्ट किया पास, ऐसे जतायी अपनी खुशी appeared first on SportzWiki Hindi.
skin fold test